10th & 12th MPBOARD/CBSE Important Grammar MCQ Que. अंग्रेजी पेपर की तैयारी कर अब माहोरे सर के साथ

 एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। 


इसमें अंग्रेजी का विषय छात्रों के लिए सबसे कठिन माना जाता है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। प्रश्न को अच्छे से पढ़ें। प्रश्न में ही उसके आंसर होते हैं।

इंग्लिश का पेपर चार भाग में होगा

इंग्लिश का पेपर चार हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 10 नंबर का अनसीन-पैसेज होता है। दूसरे भाग में राइटिंग स्किल पर आधारित होगा। यह 16 नंबर का होगा। इसमें मुख्य रूप से लेटर, एप्लीकेशन, निबंध और आर्टिकल लिखना होगा। तीसरा भाग ग्रामर का होगा। इसमें दो प्रश्न रहेंगे। चौथा हिस्सा सबसे महत्वपूर्ण होगा। यह टैक्स बुक पर आधारित होगा। इसमें 44 नंबर होंगे। इसमें लॉन्ग, शॉर्ट और बहुत शॉर्ट आंसर लिखने होंगे।

Important Questions / Grammar की तैयारी

महत्वपूर्ण प्रश्न और ग्रामर की संपूर्ण तैयारी के लिए आप इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं

Video देखने के लिए क्लीक करे।👆👆

पहले भाग में क्या?


अनसीन-पैसेज कम मेहनत में ज्यादा नंबर देने वाला होता है। इसी से प्रश्न बनते हैं। अनसीन-पैसेज के साथ प्रश्न को अच्छे से पढ़ें। प्रश्न और अनसीन-पैसेज को अच्छे से समझ लें। बड़ी आसानी से 10 में से 10 नंबर लिए जा सकते हैं।


दूसरा भाग


राइटिंग स्किल वाला भाग सबसे आसान होता है। इसमें चार प्रश्न 4-4 नंबर के आएंगे। छात्र इसे मुश्किल बना लेते हैं, क्योंकि वे रटते हैं। एक शब्द भूलने पर वह अटक जाते हैं और कुछ नहीं कर पाते। इसके लिए जरूरी है कि प्रश्न को अच्छे से पढ़ें। जैसे मानलो कलेक्टर को एप्लीकेशन लिखने का निर्धारित फॉर्मेट होता है। मैटर पूरा प्रश्न में ही मिल जाता है। जैसे हम कौन हैं, किसे लेटर लिखना है। क्या और किस संबंध में लिखना है। उस मैटर को निर्धारित फॉर्मेट में भर दें। इसमें निबंध और आर्टिकल आजकल की लाइफ से जुड़े होते हैं।


तीसरा भाग


ग्रामर में 8वीं और 9वीं क्लास की ग्रामर पर आधारित प्रश्न होते हैं। पहले प्रश्न में 5 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। टेंस या आर्टिकल पर आधारित प्रश्न होंगे। एक्टिव, पैसेज और निगेटिव बेस प्रश्न रहेंगे।


चौथा भाग


यह सबसे महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा नंबर वाला भाग है। इसमें शॉर्ट प्रश्न 2 नंबर के होंगे। उन्हें लंबा न करें। जितना पूछा गया है उतना ही लिखें। समय को बचाएं। एक शब्द में उत्तर दिया जाता है। प्रश्न में जो पूछा गया है उसी को लिखें। ज्यादा न लिखें। दूसरे प्रश्न 75 शब्द और तीसरे लॉन्ग प्रश्न के उत्तर 120 तक शब्दों में लिखना होगा। एमपी बोर्ड ने प्रश्न बैंक बनाया है। उस पर जाएं और उसकी तैयारी करें।

Youtube Channel

Post a Comment

0 Comments

Translate